छुरिया – भारत सरकार युवा कार्य एवम् खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय एकता शिविर16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पुरूलिया पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया है, जिसमे विभिन्न राज्यों के चयनित स्वयं सेवक शामिल होंगे। उक्त शिविर में शासकीय डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एकलव्य कुमार साहू छत्तीसगढ़ का प्रतिन्धित्व करेंगे। इससे पूर्व एकलव्य साहू का चयन 2018 में हुए राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में भी हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से चयनित स्वंसेवकों को अवसर मिला शिविर में शामिल होने का। एकलव्य साहू लगातार लोगों को जागरुक करने का प्रयास करते रहे चाहे वह ग्रामों में जाकर लोगों को जागरूक करना हो या महाविद्यालय में छात्र छात्राओं जागरूक करना हो।
राष्ट्रीय एकता शिविर में चयन होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बी.एन.मेश्राम, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकार प्रो.के.आर ठाकुर सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने एकलव्य साहू को शुभकामनाएं संप्रेषित किया।


