IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नवविवाहिता की खुदकुशी मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर किया है। महिला ने 2 नवंबर 2021 को खुद को आग लगा ली थी। जिसके बाद रायपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 3 नवंबर 2021 को उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान मृतका के मायके पक्ष से पिता नामदेव साहू, माता चमेली साहू, बडा भाई देवेन्द्र कुमार साहू, मामा गोपाल दास साहू, एवं पंच गवाह दिलीप कुमार वर्मा, के कथन लिये गये है। जिसमें बताया गया कि मृतका दीपिका साहू पति अक्षय साहू उम्र 21 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना डोंगरगढ की शादी जून 2020 में रेंगाकठेरा के अक्षय साहू, के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी । शादी के बाद से ही पति अक्षय साहू, सास भगवती साहू, ससुर फिरतु राम साहू, शादी में दहेज नही लायी हो फ्रिज, टी0वी0, स्कूटी, मायके से ला कहकर हमेशा झगडा लडाई कर मारपीट करते थे। जिससे परेशान होकर दीपिका साहू, दिनांक 02/11/2021 को प्रात: अपने ससुराल घर में प्लास्टिक जरीकेन में रखा मिटटी तेल को अपने शरीर में स्वंय डालकर मचिस से आग लगा ली थी। जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल राजनांदगांव ले गये थे। रिफर करने से कालडा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेन्टर पचपेडी नाका रायपुर ले जाकर ईलाज करा रहे थे। दिनांक 03/11/2021 को प्रात: 08/15 बजे उसने दम तोड़ दिया। जांच पर से धारा 304 (बी) भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम किया गया।

You missed

error: Content is protected !!