राजनांदगांव। सिंघोला उपसरपंच और उसके साथी पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर सुरगी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता मोतीलाल साहू पिता सोनसाय साहू उम्र 30 साल ने सुरगी पुलिस को बताया कि मैं ग्राम सिंघोला का निवासी हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। वर्तमान में ग्राम सिंघोला का उप सरपंच हूं। दिनांक 13.12.2021 के रात्रि करीबन 08:00 बजे मेरे चाचा फत्तेलाल बघेल के साथ गजेन्द्र मंडावी, नरेश मंडावी व पुष्पेन्द्र साहू के द्वारा फत्तेलाल बघेल के पुत्र के साथ विवाद होने पर मैं फत्तेलाल बघेल एवं मेरे दोस्त शैलेन्द्र साहू के साथ ग्राम के कोटवार के घर जा रहें थे। तभी स्व0 रामसिंग किराना दुकान घर के पास गजेन्द्र मंडावी उर्फ गप्पू, नरेश मंडावी एवं पुष्पेन्द्र साहू आये और रास्ता रोकर मेरे और मेरे दोस्त शैलेन्द्र साहू को गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं ब्लेड से मारपीट किए। फत्तेलाल, शैलेन्द्र साहू एवं मोनू व गांव के अन्य ग्रामीणों ने बीच बचाव किए। मारपीट से मुझें बांये गाल, बांये कान के पास सिर में चेथी में एवं मेरे दोस्त शैलेन्द्र को दांहिने आंख के उपर बांये गर्दन में, बांये हाथ के बांह में, पीठ में चोटों आयी है।


