IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

सोनवानीटोला में कब्बड्डी प्रतियोगिता संपन्न…

  • प्रतियोगिता में पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

राजनांदगांव/ छुरिया। सोनवानीटोला में जय हनुमान कबड्डी क्लब के तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष आयोजक समिति एवं ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि को बैच, तिलक लगाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी के खेल में जीतने के लिए एक दूसरे के पैर खींच कर खिलाड़ी विजयी होते हैं लेकिन हमें असल जीवन में एक दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए हमें हाथ खींच कर आगे बढ़ाने चाहिए ना कि पैर खींच कर नीचे गिराना नहीं चाहिए।

खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,रामसूरत साहू पूर्व जनपद सदस्य, राजाराम साहू महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सुधीर कुमार उपसरपंच जयसिंहटोला, महिला फोर्स अध्यक्ष पीलो बाई, महिला फोर्स सचिव सविता बाई, महत राम ग्राम वरिष्ठ, शिवलाल चंद्रवंशी, आत्मराम, संतानु राम, सुरेश कुमार पंच एवं खिलाड़ी बंधु एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!