IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

अंतर महाविद्यालयीन सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिग्विजय ने डोंगरगढ़ को 2-0 से विजेता

  • कवर्धा महाविद्यालय ने डोंगरगांव को 2-0 से विजेता
  • अंतर महाविद्यालयीन सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 
  • पुरुष वर्ग में कवर्धा, महिला वर्ग में दिग्विजय विजेता

राजनांदगांव। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय के बीच सेक्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय स्थित बैडमिंटन कोर्ट में किया गया। प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.के.एल. टांडेकर ने खिलाडियों का अच्छे खेल हेतु शुभकामनाएं दिया और उनसे परिचय प्राप्त किया। महिला वर्ग के अंतर्गत खेले गये मैचो में शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय ने कमला देवी महाविद्यालय को 2-0 से, कवर्धा महाविद्यालय ने गण्डई को 2-1 पराजित किया। पहले सेमीफाईनल में दिग्विजय महाविद्यालय ने विज्ञान महाविद्यालय को 2-0 से तथा दूसरे सेमीफाईनल में डोंगरगढ़ ने गंडई को 2-0 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच में दिग्विजय ने डोंगरगढ़ को 2-0 से पराजित कर विेजता बनने का गौरव हासिल किया।

पुरुष वर्ग के मैचों में डोंगरगढ़ ने अ. चौकी को 2-0 से गंडई ने विज्ञान महाविद्यालय को 2-1 से, कवर्धा महाविद्यालय ने डोंगरगांव को 2-0 से, दिग्विजय महाविद्यालय ने मोहला को 2-0 से पराजित कर दिया। पहले सेमीफाइनल में डोंगरगढ़ ने गंडई को 2-1 से तथा कवर्धा ने दिग्विजय को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में कवर्धा ने डोंगरगढ़ को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में उज्जवल गुप्ता, ललित चन्द्रवंशी (कवर्धा), पुलेश्वर, सौरभ दुबे (डोंगरगढ़) कैलाश (गंडई) तथा लक्ष्मीकांत (डोंगरगांव) का चयन किया गया। महिला वर्ग में नुपुर पांडे, अपूर्वा (दिग्विजय महाविद्यालय) परमार , रुपाली फुले डोगरगांव का चयन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक हेमंत पांडे, संजय लिचडे थे। प्रतियोगिता में श्रीमती अनिता पोषार्य, श्री परेश वर्मा, डाॅ. शैलेन्द्र सिंह, श्री नंदेश्वर लाल, श्री रामू पाटिल, श्री मोरद्धज ने अपना योगदान दिया। विजेता तथा उपविजेता खिलाडियों को डाॅ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन महाविद्यालय के क्रीडाअधिकारी श्री अरुण चैधरी द्वारा किया गया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!