वार्ड नं. 17 पार्षद चुनाव के लिये कांग्रेस ने कसी कमर, प्रचार में आई तेजी महापौर हेमा देशमुख सहित कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिदिन डोर टू डोर कर रहे सम्पर्क
राजनांदगांव 13 दिसम्बर। तुलसीपुर वार्ड नं. 17 में पार्षद के रिक्त पद पर उप चुनाव आगामी 20 दिसम्बर को होना है, जिसमें कांग्रेस पार्टी से चंद्रकला देवांगन पार्षद पद के लिये चुनाव मैदान में है। कांग्रेस पार्टी ने महापौर हेमा सुदेश देशमुख को चुनाव प्रभारी बनाया है। देशमुख सहित शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आशिफ अली के अलावा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिदिन तुलसीपुर वार्ड में जाकर धुवाधार प्रचार कर रहे है।
महापौर एवं चुनाव प्रभारी हेमा देशमुख सहित पदाधिकारी चंद्रकला देवांगन के पक्ष में घर घर जाकर प्रचार कर रहे है और शासन की योजना के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे है। उन्होने बताया कि प्रदेश के यशस्वी एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच की प्रदेश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता कर उनके उत्थान के लिये कार्य करना है, हर नागरिक को लाभ मिले इसकी चिंता मुख्यमंत्री जी ने की इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जिसके तहत वार्ड, गली एवं मोहल्ले में मोबाईल वेन के माध्यम से जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा का वितरण कर रहे है, इसी प्रकार सस्ती दवा योजना के तहत हर नगर में धनवंतरी मेडिकल स्टोर के रूप में दवादुकान खोला गया है। जहॉ 50 प्रतिशत छुट में जेनेरिक दवा लोगों को मिल रही है। इसी तरह से गो धन न्याय योजना, किसानों का ऋण माफ सहित अनेक जनहित कारी योजना माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता की चिंता कर लोगों को लाभ दे रहे है, जो भाजपा की सरकार ने 15 साल में नही दिये। इन योजनाओें को घर घर जाकर लोगोें को बताया जा रहा है। लोग भी कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था जताते हुये अच्छा रिस्पाउंस दे रहे है।
महापौर देशमुख, शहर अध्यक्ष छाबड़ा सहित वरिष्ठ नेतागण डोर टू डोर जाकर सुबह व शाम कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकला देवांगन के पक्ष में प्रचार कर रहे है और कांग्रेस को मजबूत करने एक जूट हो कर शासन की योजनाओं को घर घर बता रहे हैै। सभी पदाधिकारी वार्ड के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में अपील कर रहे है कि कांग्रेस सरकार जिस प्रकार प्रदेश में विकास की गंगा बहार रहे है,वैसे ही वार्ड नं. 17 में विकास कार्य कराये जायेंगे। पिछले कई वर्षो से यह वार्ड भाजपा सरकार के कारण उपेक्षित रहा है। कांग्रेस का पार्षद बनने पर वार्ड में चहुमुखी विकास किया जायेगा। चुनाव प्रचार के दौरान श्रीकिशन खण्डेलवाल सदस्य छ.ग. खादीग्रामीण उद्योग, महापौर पारिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मुधकर वंजारी व भागचंद साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे,नामांकित पार्षद सर्वश्री एजाजूल रहमान, मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन,प्रभात गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा बंजारी, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष श्री सूर्यकांत जैन, बूथ अध्यक्ष श्री आशीष रामेटेके,अमित जंघेल, रफीक खान, रफीक खान, मनीष गौतम, हफीस वासनीक, शकील अंसारी, बबलू कसार, महेन्द्र शर्मा, आदि पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Sub editor

