IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। दो दिनों से लापता 8 वर्षीय बालक की लाश तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है। बालक दो दिन पहले दोस्तों के साथ खेलने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, तब से उसकी खोजबीन की जा रही थी।
जानकारी अनुसार मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम गोटाटोला निवासी कक्षा तीसरी का छात्र 8 वर्षीय एलेक्स मसीह दिनांक 11.012.2021 के दोपहर करीबन 03.00 बजे दोस्तों के साथ खेलने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। उसके शाम तक घर नहीं लौटने पर माता पिता को चिंता हुई, पतासाजी करने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ। अभिभावकों ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस मामले की विवेचना कर ही रही थी कि सोमवार को उसकी लाश गांव से एक किलोमीटर दूर ग्राम घवरेटोला के तालाब में उसकी लाश मिली। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में गम का माहौल है। यह हादसा है या फिर कुछ और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!