IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। ठेलकाडीह में रुपयों के लेनदेन से उपजे विवाद के चलते युवक पर टंगिया से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है- प्रार्थी कमल सेन पिता बुलाकी सेन उम्र 32 वर्ष साकिन महरूमकला थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक समय को आरोपी विक्रम वर्मा पिता माधो वर्मा उम्र 30 साकिन महरूमकला थाना ठेलकाडीह के द्वारा पीडित को दिनांक 12.12.2021 गांव का उक्त आरोपी गुप्ता किराना दुकान ब्रम्हदेव चौक के पास पैसे कि लेनदेन कि बात को लेकर आरोपी ने गाली, झगडा विवाद कर जान से मारने कि धमकी देते हुए हत्या करने की नियत से अपने पास रखे धारदार टंगिया से प्रार्थी के सिर एवं कमर में प्राण घातक हमलाकर गंभीर चोट पहुंचाया हैं। रिपोर्ट पर अपराध धारा 307 भादवि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गम्भीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक डी . श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम पुलिस अनु ० अधिकारी दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में आरोपी विक्रम वर्मा पिता माधो वर्मा उम्र 30 साकिन महरूमकला थाना ठेलकाडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त हथियार टंगिया को विधिवत जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया, सउनि ० केके राय, प्रआर ० रमेश कोरेटी एवं थाना ठेलकाडीह स्टाफ की सहरानीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!