IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

330 बकायेदार उपभोक्ताओं से वसुली गई 29 लाख 02 हजार की बकाया रााशि, 1006 बकायादारों के काटे गये बिजली कनेेक्शन

  • कवर्धा, सहपुर लोहारा एवं पिपरिया क्षेत्र में बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाया गया सघन अभियान

कवर्धा 13 दिसम्बर 2021। कवर्धा, सहसपुर लोहारा एवं पिपरिया क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कवर्धा संभाग के सभी वितरण केन्द्र यथा कवर्धा जोन, कवर्धा शहर एवं ग्रामीण, राजानवागांव, रवेली, रेंगाखार, सहसपुर लोहारा, रामपुर, बिडौरा, पिपरिया, इंदौरी एवं मरका में बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षनों के विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए ऐसे 1006 विद्युत कनेक्षन विच्छेदित किये गये। इस अभियान में 330 बकायादार उपभोक्ताओं से 29 लाख 02 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। गौरतलब है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में बिजली बिल भुगतान के लिए स्पॉट बिलिंग के माध्यम से विद्युत देयक जारी किये जाते हैं। उसके बाद बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर लगातार सूचित करने के बाद भी बिल नही पटाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्षन को विच्छेदित करने की कार्यवाही की जा रही है।

कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता के. एल. उइके ने बताया कि कवर्धा जोन, सहसपुर लोहारा एवं पिपरिया उपसंभाग स्तर पर सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 1006 उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 04 लाख 58 हजार रूपए बकाया राशि के भुगतान नहीं किये जाने पर उनके विद्युत कनेक्षन काट दिए गये हैं। उन्होने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राषि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस देकर मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया है। 15 दिवस के भीतर लंबित देयकों के भुगतान नहीं होने की स्थिति में शासकीय विभागों के कनेक्षनों को काटने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!