छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – सीमावर्ती क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक राहुल देव के निर्देशानुसार स्टार युवती शक्ति ग्राम कोरचाटोला के माध्यम से गौठान में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्टार युवती शक्ति द्वारा लगातार भिन्न – भिन्न कार्यो द्वारा जैसे वृक्षारोपण , स्वच्छता अभियान , पोस्टर मेकिंग, एवं विभिन गतिविधयों द्वारा समाज को बहुत सुंदर संदेश प्रदान कर रहे हैं जिससे गांव , समाज इसकी खुलकर सराहना कर रही है ।संस्था की अगुवाई लोकेश्वरी साहू व मुन्नी साहू के द्वारा किया जा रहा है जिसमे निलज साहू का भी अमूल्य सहयोग रहता है ।



