छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट
छुरिया – सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देश एवं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में दिनांक 13-12-2021 को मुखबीर की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग राजनांदगांव की टीम बम्हनी से छुरिया मार्ग पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-A-8737 में कन्हैया लाल पिता परदेशी राम उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरामटोला से एक थैले में भरकर रखें 75 नग देशी दारू टाइगर संत्रा केवल महाराष्ट्र राज्य में विक्रय हेतु वैध का लेबल लगा कुल मात्रा 13.5 बल्कलीटर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क(2),36,59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया वहीं दुसरी जगह फिरांतीन बाई , पति शिवलाल निषाद , जाति केवट, निवासी कोठीटोला थाना बगनादी के रिहायशी मकान में सफेद प्लास्टिक के थैले में भरकर रखें 20 नग पाव देशी दारु संतरा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध 34,(1) क 36 का दंडनीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया । कार्यवाही के दौरान गीता साहू आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त चिचोला व आबकारी आरक्षक निजाम साह ठाकुर व अनिल सिन्हा उपस्थित रहे। निजाम शाह ठाकुर व अनिल सिन्हा की भूमिका उल्लेखनीय रही।


