IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भाई के सगाई कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। छुरिया थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल का इलाज चल रहा है। जिस युवक की सगाई थी उसने स्वयं पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
लेखराम कंवर पिता सुधन राम कंवर (25) ने छुरिया पुलिस को बताया कि मैं ग्राम जयसिंगटोला में रहता हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 12.12.2021 को रात्रि में हमारे गांव जयसिंगटोला से ग्राम बधियाटोला थाना डोंगरगढ मेरा सगाई कार्यक्रम में बस से गये थे। जहां से सगाई कार्यक्रम के बाद वापस अपने गांव आये तथा मेरा भाई नेतराम, रिकेश और विक्रम कुमार कंवर बाइक क्रमांक CG 08, AE 3864 से आ रहे थे। हम लोग घर पहुंच गये। परन्तु मेरे भाई नहीं आये थे। तब मेरे द्वारा भाई रिकेश को फोन लगाकर पूछा, तो पता चला कि दिनांक 13.12.2021 के करीबन 00:45 बजे ग्राम डुमरडीह स्कूल के पास ब्रेकर में अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये है। नेतराम को अधिक चोट लगा है जिसे छुरिया अस्पताल लाए, जिसका इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। रिकेश कुमार एवं विक्रम को भी चोट लगा है जिसे जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर किया है। बाइक को रिकेश कंवर चला रहा था। चालक रिकेश कवंर के द्वारा बाइक को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ब्रेकर में अनियंत्रित होने से एक्सीडेन्ट होकर गिरने से नेतराम कंवर की मृत्यु हुआ है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर कर लिया है।

You missed

error: Content is protected !!