राजनांदगांव। शहर में सरेआम हो रहे अपराध ने विजुअल पुलिसिंग की हवा निकाल दी है। अबकी बार तो बदमाशों ने हद ही पार कर दी। शहर के चहल पहल वाले इलाके में बाइक सवार तीन लोगों ने पुलिस आरक्षक को रोककर लूटपाट की कोशिश की। आरक्षक ने पहले तो खुद आरोपियों की पतासाजी की फिर बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगे पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला…
शिकायतकर्ता राजा ध्रुर्वे पिता सुशील ध्रुर्वे (उम्र 24 साल) ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि मैं राजनांदगांव भदौरिया चौंक में किराये के मकान में रहता हूं तथा रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं। दिनांक-08.12.2021 को रात्रि करीबन 09:30 बजे घरेलू सामान खरीदने स्वयं के मोटर साइकिल होण्डा साइंन क्रमांक-सी.जी.-08 ए.पी.-1057 से मानव मंदिर चौंक राजनांदगांव आया था, रात्रि होने व दुकाने बंद होने से वापस अपने किराये के मकान में जाते समय रात्रि 10:15 बजे गुरूनानक चौंक के पास करीबन 50 मीटर की दूरी पर एक होण्डा मोटर साइकिल काले रंग की जिसका नंबर सी.जी.-08 ए.आर.-8706 हैं, जिसमें सवार तीन लड़कों के द्वारा मेरे मोटर सायकल के सामने अपने मोटर साइकिल को अड़ाकर जबरदस्ती रास्ता रोककर बेवजह मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर, मोटर साइकिल के बीच में बैठे एक लड़के के द्वारा मुझे चाकू दिखाकर धमकी देने लगा, पीछे बैठे लड़के के द्वारा मेरे मोटर साइकिल की चाबी को छिनने लगे और 1000 रू. की मांग कर रहे थे, उसी दौरान चाबी रिंग टुटकर नीचे जमीन पर गिर गया, मेरे द्वारा रोड़ में चलने वालों को आवाज लगाने पर उक्त तीनों व्यक्ति अपने मोटर साइकिल क्रमांक-सी.जी.-08 ए.आर.-8706 को लेकर भाग गये, मेरे साथ हुए घटना के संबंध में आस-पास के लोग देखे हैं। अगले दिन मोटर सायकल क्रमांक-सी.जी.-08 ए.आर.-8706 एवं घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से पता किया तो पता चला कि दो व्यक्ति तुलसीपुर का रहने वाले जिनका नाम 1- किशन साहू, 2- उज्जवल शर्मा एवं एक व्यक्ति प्रभातनगर लालबाग का रहने वाला जिसका नाम रोहन गनवीर होना पता चला। आरक्षक के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


