राजनांदगांव। मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुचर में ग्रामीण ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद रातभर वह लोगों को झूठी कहानी बताता रहा। लेकिन सुबह उसी ने गुनाह कबूल कर लिया। आखिर मर्डर करने का कारण क्या था, इसकी सच्चाई जानकर सब हैरान रह गए।
शिकायतकर्ता मंगतराम कुरेटी ने मोहला पुलिस को बताया कि मैं ग्राम मुचर में रहता हूं। दिनांक 11.12.21 के रात्रि करीबन 01-02 बजे गांव का देवसिंह पुड़ो मेरे घर आया और बताया कि उसकी पत्नी केसर बाई पुड़ो को किसी ने मार दिया है। उसकी पत्नी मृत अवस्था में घर में पड़ी है। तब मैं (मंगतराम) बोला कि तुम अपने आसपास के रहने वाले पड़ोसियों को जगा कर बताओं, देवसिंह पुड़ो अपने घर चला गया। उसके बाद देवसिंह पुड़ो मेरे घर नहीं आया तब मैं सो गया। प्रात: लगभग 04.00 बजे उठकर घर से देवसिंह पुड़ो के पड़ोस में रहने वाले प्रेमलाल पुरामे व भागवत नुरेटी के घर गया और दोनों से पूछा कि देवसिंह पुड़ो के पत्नी केसर बाई पुड़ो का किसी ने हत्या कर दिया है इसकी जानकारी है क्या? तब दोनों ने बताए कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्रात: करीबन 08 बजे मैं (मंगतराम) गांव के पहाड़ सिंह, बिसनाथ, जोहन तथा गांव के अन्य लोगों को इकठ्ठा कर देवसिंह पुड़ो के द्वारा बताए गए घटना की बात को बताया, और सभी लोग देवसिंह पुड़ो के घर जाकर देखे तो देवसिंह पुड़ो की पत्नी केसर बाई पुड़ो घर के अंदर सामने कमरा के जमीन में खून से लथपत मृत अवस्था में पड़ी थी। देवसिंह पुड़ो से पूछने पर बताया कि दिनांक 10.12.21 के रात्रि करीबन 07.00 बजे वह ग्राम पीपरखार गया था, ग्राम पीपरखार से रात्रि करीबन 08.00 बजे घर वापस आया अपने घर के दरवाजा को धक्का दिया जो नहीं खुला, अंदर से कड़ी लगी थी। तब उसने दरवाजा खटखटाया। इसी समय मेरे घर से कोई व्यक्ति परछी तरफ से निकलकर दीवार कुदकर भागा। अंधेरा होने के कारण वह उस व्यक्ति को नहीं पहचान सका। तब मेरी पत्नी दरवाजा को खोली, देवसिंह ने अपनी पत्नी केसर बाई पुड़ो से पूछा कि कौन व्यक्ति घर से निकलकर दीवार कुदकर भागा है और वह क्यो आया था, तब पत्नी कोई गलत काम नहीं की हूं कहकर माफी मांगने लगी। दुसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध के शक में देवसिंह ने लकड़ी के गेड़ा से पत्नी के सिर में एक बार मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। तब पुन: उसी लकड़ी के गेड़ा से एक बार बाएं कनपटी में मारा। जिससे पत्नी केसर बाई पुड़ो की मृत्यु हो गई। आरोपी के गुनाह कबूल करने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।


