राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के आदेश पर एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, सीएसपी लोकेश देवांगन के उपस्थिति में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक लोमेश सोनवानी, उप ० नि ० विनोद जाटवर और थाना स्टॉफ के द्वारा आज दिनांक 11.12.21 को ग्राम ठाकुरटोला मे जनदर्शन कार्यक्रम कराया गया।
न्याय सब्बो बर सब्बो डाहर की वृहद संकल्पना पर आम जनता के बीच जाकर जनता की समस्या से वाकीफ हुए एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने अपने उद्बोधन में आम जनता को ऑनलाईन ठगी, महिला संबंधी अपराध, फेसबुक, व्हाट्सअप के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा किये गये किसी वर्ग एवं जाति विशेष के विरूद्ध अपत्तिजनक पोष्ट अश्लीलता से संबंधित मैसेज, फोटो के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा कर आम जनता को महत्त्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग मे आवागमन करते समय यातायात के नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर वाहन चालन करने संबंधी आवश्यक जानकारी दिया। जहां किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर आम जनता के द्वारा वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी ना होते हुए किसी व्यक्ति विशेष की उकसाने पर चक्का जाम कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित किया जाता है, जो आम जनता के हित में नहीं है, के विषय मे भी विस्तार से जानकारी दिया गया।
सीएसपी लोकेश देवांगन द्वारा अपने उद्बोधन मे कोविड –19 तथा अगामी ऑमीक्रोम वेरियंट के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा मास्क सनेटाईजर, सोशल डिस्टेसिंग के उपयोग करने के बारे मे बताया गया। थाना प्रभारी सोमनी द्वारा किसान बंधुओ को ऑनलाईन ठगी से बचाव तथा साईबर सेल की उपयोगिता के साथ ही ऑनलाईन ठगी होने की स्थिति पर 155-260 टोल फ्री नंबर की उपयोगिता तथा आवश्यक सेवा डायल 112 की उपयोगिता पर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस अधिकारियों के शासकीय नंबर भी ग्रामीणों को प्रदान किया गया। आम जनता ने जनदर्शन में अपनी छोटी-छोटी मांगो जैसे स्ट्रीट लाईट खेल मैदान वृद्धा पेंशन तथा नल जल योजना के तहत मिलने वाली कनेक्शन के विषय में आवेदन लिखकर अपनी जरूरतों की मांग की। जिसमें से अधिकांश समस्यो का निराकरण जनदर्शन में ही संबंधित विभाग के अधिकारीयो के संज्ञान में लाकर पूर्ण कर लिया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम ठाकुरटोला सरपंच, उपसरपंच पंच रोजगार सहायक पटवारी समाज प्रमुख ग्राम विकास समिति तथा आसपास के पंचायत के आम जनता उपस्थित रहे।


