Rajnandgaon. मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक डी ० श्रवण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई , निरीक्षक शिवप्रसाद चंद्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में पुलिस चौकी मोहारा के गुम इंसान क्रमांक 54 / 21 के गुम शुदा कुमारी दामनी सिन्हा पिता राजु सिंन्हा उम्र 23 साल साकिन भंडारपुर ओपी मोहारा तथा गुम इंसान कमाक 55/21 के गुम इंसान राहुल विश्वकर्मा उम्र 24 साल साकिन ढारा ओपी मोहारा जो दिनांक 26.07.21 को बिना बताये घर से कही चले गये थे जिसे पतासजी के दौरान पता चला कि दोनो गुम सुदा ग्राम घोटवानी जिला दुर्ग में होने कि पता चलने पर मोबाईल से संपर्क कर दोनों गुमशुदा को पुलिस चौकी मोहारा में बुलाकर बरामदगी के कार्यवाही किया गया दोनों गुम शुदा को उनके परिजन को सुपुर्द में दिया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक दिनेश यादव , प्रआर सियाराम धुर्वे, परमानंद बोगा की भूमिका सराहनीय रही।


