IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

दो वर्षों से भी ज्यादा एरियर भुगतान व महंगाई भत्ता नहीं दिये को लेकर प्रदर्शन…मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

  • पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छुरिया तहसील कार्यालय प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

राजनांदगांव/छुरिया। पेंशनर एसोसिएशन तहसील शाखा छुरिया जिला राजनांदगांव के द्वारा तहसील शाखा छुरिया में अपनी लम्बित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया क्योंकि दोनों ही राज्य सरकारों एक दूसरे सरकार से फाईल नहीं आया है करके आज तक न तो छठवें वेतनमान का 32 माह का एरियर न तो सातवें वेतन आयोग का 25 माह एरियर भुगतान नहीं दिये है और न तो महंगाई भत्ता प्रदान कर रहे हैं पेंशनर समाज दुखी एवं परेशान हैं।

इस लिए छ.ग. पेंशनर समाज रायपुर के निर्देशानुसार अपने मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार छुरिया को ज्ञापन दिया गया प्रदर्शन में गुप्ता, एस देशमुख, के.आर साहू, एस.पी टेमरे, ठाकुर राम, घनश्याम, अमरदास, नरपाल, अलीम खान, के.आर.बखरे, सरोज बाई, सुकवारो बाई, सन्त राम एवं अन्य पेंशनर लोग उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!