IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जल संरक्षण के लिए जल स्त्रोतों एवं जल भण्डार संरचनाओं का किया जाएगा चिन्हांकन – कलेक्टर

  • जीआईएस मैपिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित वैज्ञानिक जल संरक्षण योजना तैयार की जाएगी
  • जल शक्ति अभियान के सुचारू संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए बैठक संपन्न

राजनांदगांव 07 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ‘कैच द रेन, व्हेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स के अंतर्गत जल शक्ति अभियान के सुचारू संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिला स्तर पर जिला पंचायत राजनांदगांव में जल शक्ति केन्द्र की स्थापना की जानी है, जहां तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जल संरक्षण आकल्पन, जल स्त्रोतों एवं जल भण्डारों के संबंध में संरचनाओं की सूची तैयार करने एवं जिला स्तरीय मास्टर प्लान बनाने एवं क्रियान्वयन के लिए समिति कार्य करेगी। कलेक्टर ने कहा कि जल संरचना से जुड़े सभी विभाग जिनमें पंचायत, जल संसाधन, वन एवं कृषि विभाग सहित अन्य विभाग जल स्त्रोत एवं संरचना का चिन्हांकन करेंगे। इसके लिए सुनियोजित कार्य करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि जल शक्ति मंत्रालय भारत शासन द्वारा जिले स्तर पर जल संरक्षण, जलीय स्त्रोतों के पुनर्रूद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जियो टेगिंग पर आधारित अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जीआईएस मैपिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित वैज्ञानिक जल संरक्षण योजना तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव रामटेके, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेणु प्रकाश, हनी जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!