IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पुलिस ने लगाया जन चौपाल, जनसमस्याओं का निराकरण कर सायबर क्राईम से बचने दी जानकारी

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट 

राजनांदगांव/छुरिया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में जन दर्शन, जन चौपाल के अंतर्गत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं० चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे एवं थाना प्रभारी गैंदाटोला उप निरीक्षक अमृतलाल साहू के नेतृत्व में मंगलवार को गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहाबंजारी में कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, सरपंच, पटेल, पंच एवं समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में जन दर्शन, जन चौपाल के माध्यम से उपस्थित लोगो की समस्या सुनकर जन शिकायत समस्या का निराकरण किया गया।

वहीं ग्रामीण महिला पुरुषों और स्कुली छात्र छात्राओं को सायबर क्राइम, एटीएम फ्राड, बैंक फ्राड से खुद को बचाने के लिए विस्तार से जानकारी देकर चर्चा किया गया साथ ही कोरोना की नई ओमिक्रांन वारियंट को देखते हुए ग्राम वासियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने बचें लोगों से अपील की गई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!