IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव. डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे (मनहोरा) के हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र मेश्राम द्वारा 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता व परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ़्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
डोंगरगांव टीआई राजेश साहू ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा को छुट्टी के दिन बुलाया था। इसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती अनाचार किया। इसके बाद नाबालिग को इस वाक्या के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वापस भेज दिया। पीडि़ता ने हिम्मत कर पूरी आप बीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
गांव में तनाव का माहौल
पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी फैलने के बाद से शिक्षक स्कूल फरार था। वहीं शिक्षक के इस कुकृत्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष रहा। गांव में बैठक के बाद शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।

error: Content is protected !!