IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

प्रदेश में सर्वाधिक 54 हजार 643 श्रमिकों को जिले में मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान किया गया

  • जिले में आज मनरेगा के तहत उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया रोजगार दिवस
  • 2900 परिवार को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया

राजनांदगांव 07 दिसम्बर 2021। जिले में आज महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत रोजगार दिवस उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश में सर्वाधिक 54 हजार 643 श्रमिकों जिले में मनरेगा के तहत रोजगार प्रदान किया गया। लोगों नवीन जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जिले में श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर लगातार जनपदों में पंचायतों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे कार्यों में गति आई है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण, तालाब निर्माण, मेढ़ बंधान, कुंआ निर्माण जैसे कार्य संचालित किए गए हैं। 2900 परिवार को 100 दिन का रोजगार प्रदान किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि जिले में मनरेगा के अंतर्गत 73 ग्राम पंचायतों में 1809 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें 54 हजार 643 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। डोंगरगांव विकासखंड में स्वीकृत 157 कार्यों में 3 हजार 462 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। इसी तरह छुरिया विकासखंड में स्वीकृत 251 कार्यों में 11 हजार 68 श्रमिक, खैरागढ़ विकासखंड में 123 स्वीकृत कार्यों में 2 हजार 526 श्रमिक, मोहला विकासखंड में 162 स्वीकृत कार्यों में 5 हजार 779 श्रमिक, छुईखदान विकासखंड में 154 स्वीकृत कार्यों में 2 हजार 433 श्रमिक, मानपुर विकासखंड में 273 स्वीकृत कार्यों में 10 हजार 915 श्रमिक, डोंगरगढ़ विकासखंड में 275 स्वीकृत कार्यों में 7 हजार 815 श्रमिक, अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 232 स्वीकृत कार्यों में 6 हजार 662 श्रमिक तथा राजनांदगांव विकासखंड में 182 स्वीकृत कार्यों में 3 हजार 983 श्रमिक कार्य कर रहे है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!