IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

धान उपार्जन केन्द्रों से राईस मिलर्स द्वारा धान के उठाव का कार्य प्रारंभ

  • जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी पर
  • कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन केन्द्रों से राईस मिलर्स द्वारा धान के उठाव का कार्य प्रारंभ
  • धान के उठाव के लिए डीओ कटना चालू
  • मौसम को ध्यान में रखते हुए धान की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी का कार्य तेजी पर है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले के 148 धान उपार्जन केन्द्र में तत्परता एवं सक्रियता के साथ धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों से धान के उठाव का कार्य भी जारी कर दिया है। धान के उठाव के लिए डीओ कटना चालू हो गया है और महावीर राईस मिलर्स द्वारा आज गंडई समिति से धान के उठाव का कार्य शुरू किया गया है। शीघ्र ही सभी धान उपार्जन केन्द्रों से क्रमिक रूप से धान उठाव का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं तथा किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। जिले में अब तक 3 लाख 80 हजार क्ंविटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

कलेक्टर ने लघु एवं सीमांत किसानों का धान पहले खरीदने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र से धान की गुणवत्ता जांच करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि खरीफ धान फसल का भुगतान किसानों के बैंक खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा एवं बारदाने की राशि भी भुगतान 25 रूपए प्रति बारदाने की दर से किया जाएगा। मौसम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को धान की सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पॉलिथिन कव्हर, डे्रनेज की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने जिले के नये धान खरीदी केन्द्रों डुमरीडीहकला, जोरातराई, घुघुवा, कुहीकला, झाडीखैरी, आडेझर, परसाटोला, रेंगाकठेरा, ठंडार एवं ठाकुरटोला में आवश्यक बारदाने, कांट-बांटा, कम्प्यूटर, प्रिंटर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं इंटरनेट कनेक्टीविटी के लिए कहा है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!