IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिले में धान खरीदी से किसानों में उत्साह एवं खुशी

  • ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान पुरूषोत्तम वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में व्यवस्था की प्रशंसा की
  • बारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में हर्ष
  • धान खरीदी केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान करा रहे धान तौलाई

राजनांदगांव 03 दिसम्बर 2021। जिले में धान खरीदी के लिए किसानों के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ के धान उपार्जन केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान धान तौलाई करते हुए नजर आए। ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान पुरूषोत्तम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में जिला प्रशासन के इंतजाम से उत्साहित नजर आए। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस बार भी समर्थन मूल्य के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना इंनपुट सब्सिडी मिलेगी। बारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ग्राम खैरी के किसान सेवक राम बघेल कहा कि दीपावली में बोनस की राशि मिलने पर त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ में किसानों के लिए धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम खैरी के बुजुर्ग किसान श्री लालदास वर्मा ने बताया कि टोकन व्यवस्था के कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। अलग-अलग दिनों में गांव के निर्धारित दिन के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। केन्द्र में पेयजल, छांव की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। सोसायटी प्रबंधक श्री छबिलाल निषाद ने बताया कि आज 37 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है। तुमड़ीबोड़ धान उपार्जन केन्द्र में 1831 किसानों को लगभग 78 हजार क्ंविटल धान की खरीदी किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 हजार 912 क्ंविटल धान की खरीदी की गई है। किसानों को ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!