IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट

छुरिया – जोब पुलिस चौकी क्षेत्र के मगियाटोला में महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जोब पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मगियाटोला निवासी रेखा बाई मंडावी पति कार्तिक राम मंडावी उम्र 32 वर्ष ने नीले कलर की साड़ी के सहारे खेत में पलस पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुचना पर जोब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मृतक महिला रेखा बाई घर से सुबह 6 बजे तबियत खराब लगने के कारण बुचाटोला डाक्टर के पास इलाज कराने जाने की बात कहकर निकली थी। जो वापस नहीं आई। जिस पर परिजनों ने खोजबीन किया तो गांव के खेत में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। महिला ने किस वजह से आत्महत्या किया है यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। जोब पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!