IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 16.11.21 प्रार्थी ठाकुर राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोकपुर निवासी कोकपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.10.21 को एक व्यक्ति काला रंग के पल्सर मोटर सायकल से अकेला पंचायत भवन में आया और अपने आपको न्यूज का संवाददाता अभिषेक तिवारी निवासी रायपुर बताया और इनका इंटरव्यू लिया और कोराना काल के समय स्वच्छता और पंचायत के कार्य, विकास कार्य के लिए शासन से राशि की मांग करने के लिए  न्यूज में दिखाने की बात कहकर प्रार्थी से न्यूज में दिखाने के लिए 3,000 / – रूपया की मांग करते हुए चेक से राशि मांग किया। तब प्रार्थी पंचायत के सेन्ट्रल बैंक डोंगरगांव का खाता का चेक में कथित अभिषेक तिवारी द्वारा प्रार्थी से चेक को मांग कर इनके सामने 3,000 / – रूपये गोविंदा ढोले के नाम से चेक को भरा एंव गोविंदा ढोले को अपना बॉस होना बतायें , बाद में आकर पुन : 1000 / – चेक से मांग किया और उस चेक को भी गोविंदा ढोले के नाम भरकर मांगा। आरोपी द्वारा दिये गये चैक पर 3000 / – रूपये के स्थान पर 5,00,000 / – रुपये तथा 1000 / – के पहले 30,000 / – रूपये चेक में बढाकर 5,03,000 / रूपये एंव 31000 / – रुपये आहरण कर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी को धोखाधड़ी होने की पता चलने पर थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना डॉगरगांव में धारा 420 भादवि 0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक डी . श्रवण राजनांदगांव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरे चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी राजेश साहू थाना डोंगरगांव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी एंव गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया । विवेचना दौरान कथित अभिषेक तिवारी नामक व्यक्ति गोविंदा ढोले लॉज में 18.03.21 से लगातार रह रहा था और गोविंदा ढोले के खाता में पैसा डालकर दोनों मिली भगत कर धोखाधड़ी किया है । मामले में आरोपी गोविंदा ढोले पिता सुरेश डोले उन 35 साल निवासी पुराना बस स्टैंड सुरेश लॉज वार्ड नं 0 28 राजनांदगांव थाना कोतवाली राजनांदगांव जो धोखधड़ी में शामिल था जिसे दिनांक 25.11.21 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है । मुख्य आरोपी अभिषेक तिवारी फरार है । जिसकी पतासाजी जारी है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना डोंगरगांव पुलिस का सहयोग रहा है ।

You missed

error: Content is protected !!