IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस भर्ती सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर के लिए दिग्विजय स्टेडियम में शारीरिक दक्षता के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। प्रशिक्षण शिविर 18 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया है। जिसमें प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, गोला फेंक एवं लम्बी कूद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रभारी एवं स्टेडियम समिति के प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग के व्यायाम निरीक्षक श्री राजाराम देवांगन, श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती सुनिता ओड़मारिया एवं श्रीमती ममता मौर्य द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 40-50 किलोमीटर दूर से भी अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उन्हें सुबह अंकुरित चना दिया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!