IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…
छुरिया – बुधवार को खेत जाने घर से निकले युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया जिसे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया लाया गया है।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र के रामपुर खातूटोला में बुधवार सुबह 10 बजे दिनेश माली पिता श्रीराम माली उम्र 30 वर्ष ने घर में खाना खाकर खेत में धान कटाई के कार्य में निकला था जो बाड़ी में रखे सफाया किटनाशक जो घास पर छिड़काव करते हैं का सेवन कर लिया और बेहोश हो गया जिसे ग्रामीणों ने देखा और 108 एम्बुलेंस में सुचना दिया गया जिसे तत्काल उपचार के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है दिनेश माली की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रिफर किया जा रहा है। वहीं खेत में पहले ही काम करने गई दिनेश की पत्नी निराशा बाई माली को पति के द्वारा किटनाशक सेवन की जानकारी लगते ही खेत में बेहोश हो गई। अचेतावस्था में महिला को छुरिया 108 के माध्यम से उपचार के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है दोनों का छोटे-छोटे एक लड़की लड़का हैं। युवक दिनेश माली ने सफाया किटनाशक का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास क्यों किया गया कारण अभी अज्ञात है।

You missed

error: Content is protected !!