IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…

छुरिया – क्षेत्र में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। जो बहुत ही चिंतनीय विषय है। बिते कुछ दिनों में क्षेत्र की करीब दर्जनों महिला, पुरुष और युवा के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ऐसा ही एक और मामला चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के झंडा तालाब में सामने आया है। ग्रामीण की लाश फंदे में लटकी मिली। मिली जानकारी अनुसार झंडा तालाब निवासी सुनील शर्मा पिता चन्द्रकान्त उम्र 35 वर्ष की लाश उसके ही घर में साड़ी के सहारे फांसी पर लटकी मिली। सुचना पर चिचोला पुलिस मौके पर पहुंची हैं। मृतक ने ठंड से बचने के लिए मंकी कैप पहन रखा था। साथ ही पीला रंग का गमछा भी पहन रखा था। बताया जा रहा है मृतक के द्वारा रात में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया था। फिलहाल चिचोला पुलिस ने शव का पंचनामा बना पीएम के लिए भेजा दिया है। मृतक सुनील ने किस वजह से आत्महत्या किया या मामला कुछ और है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!