IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. ओ.पी.पाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 09.11.2021 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग का पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला राजनांदगांव का दौरा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक आगमन पर पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने सबसे पहले माँ बम्लेश्वरी देवी के दर्शन किए। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक व राजपत्रित अधिकारियों से जिले के संबंध में सामान्य चर्चा कर कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, एस.डी.ओ.पी. मानपुर (ऑप्स) लोकेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक शिव चन्द्रा व पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!