IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया से सूरज लहरे की रिपोर्ट…

फाइल फोटो
छुरिया – मितानिन और डायल 112 के चालक व आरक्षक की सूझबूझ से आज एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को वाहन में ही जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 को मेडिकल इमरजेंसी इवेंट मिला कि बैरागीभेड़ी से गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया है जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल डिलीवरी के लिए पहुंचाना है। जिस पर छुरिया बाघ वन डायल 112 की टीम बैरागीभेड़ी बताए पते पर पहुंचे और गर्भवती महिला भुनेश्वरी बाई पति खिलावन उईके उम्र 25 वर्ष एवं गांव की मितानिन व परिवार वालों को लेकर डायल 112 मेडिकल उपचार के लिए छुरिया ला रहे थे कि बीच रास्ते में दीवान टोला के पास गर्भवती महिला का प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गया और प्रसव निकट होने के कारण गाड़ी रोककर रास्ते में डायल 112 वाहन में महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराया गया महिला भुनेश्वरी ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया । जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ व सुरक्षित है डिलीवरी के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में भर्ती कराया गया है डायल 112 के चालक किशोरी राम पटेल व प्रधान आरक्षक डीआर कुंजाम एवं बैरागीभेडी़ की मितानिन का कार्य बड़ा ही सराहनीय रही है।

You missed

error: Content is protected !!