IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है : भाटिया

  • ग्रुप में खेल खेलने से अनुशासन एवं सद्भाभावनाएं जागृत

राजनांदगांव/ छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड चौकी अंतर्गत कान्हे में मन्नू इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा जगजीत सिंह भाटिया उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि मैदान में खेल खेलने से न सिर्फ हमारा मनोरंजन होता है, बल्कि उसके साथ हमारे शरीर में व्ययाम की जरूरतें भी पूरी होती है, और हमारा शरीर स्वस्थ रहता है भाटिया ने आगे बताया कि ग्रुप में खेल खेलने से हमें अनुशासन एवं सद्भाभावनाएं जागृत होती है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ढाल सिंह साहू, किशोर यादव, काशी निषाद, सुशील शुक्ला, वेदांत त्रिपाठी, सौरभ यादव, भूपेंद्र पटेल, अभिषेक, मन्नू निषाद, रवि,अंकित, मनोज,जयंत, अरविंद, मयंक, उज्ज्वल, हेमंत, एवं ग्रामवासी व खिलाड़ी गण उपस्थित थे

You missed

error: Content is protected !!