IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

वृंदावन गौठान हो रहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित

  • स्कूली बच्चों ने किया वृंदावन गौठान का भ्रमण
  • सुराजी गांव योजना वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, सामुदायिक बाड़ी, पशु सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

राजनांदगांव 25 अक्टूबर 2021। जिले के ग्राम अंजोरा का वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। यहां की आकर्षक साज-सज्जा एवं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखने आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चे पहुंचे।

यहां बच्चों ने ढाई एकड़ के गौठान में कलस्टर में लगे गेंदा फूल, मल्चिंग विधि से लगाये पपीता, कल्याणी बैंगन, टमाटर, मिर्ची एवं अन्य फसलों का अवलोकन किया। आज प्राइमरी व मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं को अंजोरा गौठान का भ्रमण कराया गया। जहाँ उन्हें शासन की सुराजी गांव योजना वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती के लाभ, सामुदायिक बाड़ी तथा गौठान बनाने के उद्देश्य, पशु सुरक्षा व उनका मानव जीवन में महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान सरपंच अंजोरा श्रीमती अंजू शैलेष साहू, सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री बलबीर सिंह, तकनीकी सहायक श्री रोहित राव, सचिव श्री आशुतोष राजपूत, रोजगार सहायक व महिला समूह उपस्थित रहे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!