IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

Rajnandgaon. रक्षितआरक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगावं श्री डी. श्रवण द्वारा इस वर्ष 2020-2021 अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 377 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के नाम का वाचन किया गया जिसमें से छत्तीसगढ़ के 32 जवानों ने राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए अपना जीवन न्यौछावर कर शहीद हुए हैं इन वीर शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित की गई रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में परेड – शोक शस्त्र के माध्यम से श्रधांजलि दी गई। इस अवसर श्री धनेश पाटीला कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अंत्याव्यवसायी वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण छ0ग0, श्री दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव एवं अध्यक्ष छ0ग0 राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण कैबिनेट मंत्री दर्जा, राजनांदगांव महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर कुलवीर छाबड़ा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी श्री सुदेश देशमुख, पूर्व महापौर मान0 श्री नरेश डाकलिया डी आई जी आई टी बी पी श्री ओ पी यादव ,पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री इरफ़ान उल रहीम खाँन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे (आईयूसीएडब्ल्यू), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक मानपुर ऑप्स श्री लोकेश देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री जी.सी.पति, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नासिर बाठी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. नेहा वर्मा एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़, व रक्षित निरीक्षक यातायात व रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिकों और शहीद परिवारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

You missed

error: Content is protected !!