घोटिया में हुआ पंचायत स्तरीय खेल कूद का आयोजन
राजनांदगांव। छुरिया ब्लाक मुख्यालय और महाराष्ट्र बॉर्डर में लगे ग्राम घोठिया में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द जी के तैलचित्र पर तिलक लगाकर उद्घाटन किया गया। खेल की शुरुआत कबड्डी घोठिया v/s टेकेहर्रा के मध्य हुआ। टेकेहर्रा 29 प्वाइंट से विजयी हुआ। तत्पश्चात रस्साकसी घोठिया और टेकेहर्रा के मध्य हुआ जिसमें घोटिया 2-1 से विजयी रहा। मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम कौशल कुमार द्वितीय स्थान पर हेमंत सलामें रहे। पंचायत स्तरीय खेल कूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति कविता बाई मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत घोठिया , उपसरपंच सुनीता सिन्हा, जन्मेजय पटेल, भरत तुलावी ,भुवन पटेल, चमेली सोनी , फूलकुंवर त्रिपाठी, सुशीला सिन्हा, शारदा सलामे, सावित्री सलामे, रेणुका सोनी, छात्रपाल ग्राम पटेल, एस कुमार पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवी लाल मंडावी, खेलु राम पटेल, पीटीआई उत्तम बारसागड़े, संकुल समन्वय रोशन ठाकुर, प्राथमिक शाला केशोखैरी आर के मंडावी, प्रधान पाठक घोठिया, शिवचरण नेताम सर, सचिव ग्राम पंचायत टिपानगढ़ अति.प्रभार घोठिया मनोज मंडावी सचिव ग्राम पंचायत घोठिया ,संतोष कुमार सोनी चपरासी ग्राम पंचायत घोठिया एवं समस्त ग्रामवासी गण उपस्थित थे।

Sub editor

