IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छुरिया – नगर पंचायत छुरिया में सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने कुछ दिन पूर्व ही चिचोला से छुरिया व बंजारी मार्ग पर वार्ड 1 से 6 वार्ड तक डिवाईडर निर्माण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने रोक लगाने लिखित शिकायत किया गया है। मिली जानकारी अनुसार छुरिया नगर पंचायत में करीब 35 लाख की लागत से चिचोला से बंजारी मुख्य सड़क पर अग्रवाल पेट्रोल पंप से जनपद पंचायत कार्यालय तक सड़क के बीच में डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। जिसे व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से लिखित शिकायत किया गया है। जिसमें ग्रामीणों ने कहा है यह आबादी क्षेत्र तथा सड़क पर्याप्त रूप से चौड़ीकरण नहीं हुआ है। डिवाइडर निर्माण के बाद सड़क दो भागों में बट जायेगा और सड़क संकीर्ण होने से आवागमन बाधित होगी। साथ ही समय-समय पर नगर में सार्वजनिक त्यौहारों में जुलूसों उत्सवों एवं नगर पंचायत में सार्वजनिक गाय बैलों की भीड़ आम सड़क पर बनी रहती है वहीं मापदंडों के विपरीत डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत छुरिया द्वारा राजकीय स्टेट हाइवे एवं लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका अधिनियम के समपुरण मापदंड नियम शर्तों प्रावधानों का पुर्ण प्रक्रियाओं का पालन किए बगैर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसे आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए तत्काल रोक लगाया जाना न्यायहित में अवाश्यक है। जिस वजह से चिचोला बंजारी रोड में बनाया जा रहे डिवाइडर को तत्काल रोक लगाया जाने के लिए जिलाधीश महोदय राजनांदगांव, अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव, लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव, स्टेंट हाइवे रोड विकास प्राधिकरण रायपुर में शिकायत किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से यावेन्द्र तिवारी, शीला गुप्ता पुर्व पार्षद, बिन्दा बाई, कुन्ती साहू, लीलावती सोनकर, ईश्वर लाल यादव, सलीम खान, दिलीप यादव, मोहन देवांगन के साथ छुरिया नगर पंचायत के वार्ड 1 व 2 के ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!