IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रक्षित केन्द्र पुलिस अधीक्षक ने किया विधी विधान से शस्त्रों की पूजा

राजनांदगांव। विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी राजनांदगांव पुलिस लाईन -शस्त्रागार में पूरे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रवण द्वारा किया गया।

शस्त्र पूजा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे (आईयूसीएडब्ल्यू), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मानपुर ऑप्स श्री लोकेश देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री जी.सी.पति, एवं थाना प्रभारी कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, तुमड़ीबोड़, व रक्षित निरीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन, रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, पूजा में शामिल हुए, उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्पों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा स्टाफ की मौजूदगी में शस्त्रपूजन किया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!