आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ”पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरिच अभियान 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2021। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक ”पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस आउटरिच अभियानÓÓ चलाया जाएगा। अभियान शुभारंभ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा 2 अक्टूबर 2021 गांधी जंयती को विज्ञान भवन नई दिल्ली से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विधिक सेवा गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी। साथ ही 2 अक्टूबर को जेलों एवं न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिरकरण के सचिव श्री देवाशीष ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार के विधि विभाग, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित इस विशेष अमृत महोत्सव अभियान के तहत विधिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के संचालन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत जिले के हर गांव में दो-दो, हर शहर रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न विधिक सेवा गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।
इस विशेष अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय कुमार कश्यप द्वारा पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालिंटियर की 12 टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में विशेष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, ई-जिला प्रबंधक डीईजीएस को विशेष अभियान के सफल आयोजन के लिए शामिल किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने कार्य करेंगे। इसी प्रकार पूरे राज्य में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में ई-मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसमें शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Sub editor