IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 39 लाख 4 हजार 580 रूपए की सहायता राशि जारी की
राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत छुईखदान, डोंगरगढ़, मानपुर, डोंगरगांव, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़ तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 39 लाख 4 हजार 580 रूपए जारी किया है। छुईखदान तहसील को अतिवृष्टि से 3 कच्चा मकान आंशिक क्षति होने पर 9 हजार 600 रूपए, अतिवृष्टि से 3 कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 75 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 पशुकोठा क्षति होने पर 9 हजार रूपए, कीट प्रकोप से धान फसल क्षति होने पर 37 हजार 907, अतिवृष्टि से धान, सोयाबीन फसल क्षति होने पर 46 हजार 911 रूपए, आग से 1 ट्रेक्टर एवं थ्रेसरमीशन क्षति होने पर 10 हजार रूपए, आग से पशुगृह क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से 6 धान खरही क्षति होने पर 57 हजार 208 रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है। इसी तरह डोंगरगढ़ तहसील को एक व्यक्ति के जलाशय के गहरे पानी में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, मानपुर तहसील को सर्पदंश से 2 लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए एवं डबरी में एक व्यक्ति के डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील को आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, राजनांदगांव तहसील को आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए और आग से 2 धान खरही क्षति होने पर 16 हजार 164 रूपए, अंबागढ़ तहसील को अतिवृष्टि, आंधीतूफान से 3 मकान की आंशिक क्षति होने पर 9 हजार 600 रूपए, अतिवृष्टि से पशुगृह क्षति होने पर 1500 रूपए, अतिवृष्टि से 3 धान फसल क्षति होने पर 30 हजार 190 रूपए तथा खैरागढ़ तहसील को सर्पदंश से 2 लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए एवं मधुमक्खी काटने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए तथा आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!