IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • जिले भर में शासकीय कार्यालयों, छात्रावासों एवं शासकीय भवनों में रंग-रोगन में प्राकृतिक गोबर पेंट का किया जाएगा उपयोग
  • समूह की महिलाओं को शासकीय विभागों द्वारा रंग-रोगन के लिए 22 लाख 31 हजार रूपए से अधिक राशि के 9918.25 लीटर के प्राकृतिक गोबर पेंट का मिला ऑर्डर
राजनांदगांव 11 अप्रैल 2023। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने आज अपने शासकीय आवास कार्यालय में प्राकृतिक गोबर पेंट से पोताई करते हुए शुभारंभ किया। महापौर ने समूह की महिलाओं को प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले भर में शासकीय कार्यालयों, छात्रावासों एवं शासकीय भवनों में रंग-रोगन में प्राकृतिक गोबर पेंट का उपयोग किया जाएगा। जिससे समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बन रही है और उन्नति की राह खुली है।
वहीं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नगर निगम के राजस्व विभाग की प्राकृतिक गोबर पेंट से पोताई की। उल्लेखनीय है कि जागृति उत्पादक समूह द्वारा प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण इकाई लखोली में इको फ्रेंडली प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत नई पहल करते हुए गोबर पेंट निर्माण की योजना तैयार की गई है। जिसके तहत समूह की महिलाओं को गोबर पेंट निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं को शासकीय विभागों द्वारा रंग-रोगन के लिए 22 लाख 31 हजार रूपए से अधिक राशि के 9918.25 लीटर के प्राकृतिक गोबर पेंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कार्य प्रारंभ किया गया है।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!