IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पोंड़ी के हनुमान गार्डन का होगा सौंदर्यीकरण, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने 6 लाख 88 हजार रूपए की दी स्वीकृति

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने ग्राम पंचायत पोड़ी के हनुमान गार्डन के सौंदर्यीकरण और उन्नयन के लिए 6 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। जनपद सदस्य व सभापति विजय सिंह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्राम पोंड़ी के तिराहा में स्थित हनुमान गार्डन के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद अकबर से की थी। इसके बाद मंत्री ने पर्यावरण विभाग से 6 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
जनपद सदस्य विजय सिंह ने बताया कि उक्त राशि से हनुमान जी की प्रतिमा का रंगरोगन, गार्डन परिसर में मरम्मत कार्य व प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के एकमात्र दार्शनिक व आकर्षण के केंद्र के नाम से पहचान रखने वाले हनुमान गार्डन में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रतिमा का रंगरोगन करते हुए परिसर का मरम्मत कार्य किया जाएगा और भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में क्षेत्र के लोगों के मंशानुरूप जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री अकबर ने हनुमान गार्डन का भव्य सौंदर्यीकरण करने के लिए त्वरित छः लाख अठ्ठासी हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद सदस्य विजय सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

You missed

error: Content is protected !!