IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 30 जनवरी। नगर निगम सीमांतर्गत लगे विद्युत पोलो में कुछ कम्पनी के द्वारा बिना अनुमति केबल विस्तार किया गया है। जिसे हटाये जाने संबंधितों को निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नोटिस जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि आर.के.नगर से कमला कालेज रोड, भदौरिया चौक से महामाया चौक, नंदई चौक से महामाया चौक, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक से गंज चौक, गौरवपथ रोड, गंज चौक से हाट बाजार, नंदई चौक से हल्दी तक एवं ईमाम चौक से चिखली रोड तक के विद्युत पोलों में जी.ओ. कम्पनी, एयरटेल कम्पनी एवं हैथवे टी.वी. चैनल द्वारा नगर निगम की बिना अनुमति के केबल विस्तार किया गया है। जिससे नगर निगम राजनांदगांव द्वारा स्थापित विद्युत पोलो के लाईटों में बार बार व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुये आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने तीनो कम्पनी को तीन दिवस के भीतर केबल हटाने नोटिस जारी किया है, नही हटाने पर निगम द्वारा जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित की होगी।

 

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!