IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं वीर शहीदो की स्मृति मे उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासन से प्राप्त निर्देश पर 30 जनवरी को उपायुक्त श्री सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजली सभा में सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी श्री भुपेन्द्र वाडेकर, प्र.सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी, महापौर परिषद् के सचिव श्री संजीव मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।https://youtu.be/_ImpfKauwbc

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!