के.सी.जी./ठेलकाडीह। शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह के प्रभारी प्राचार्य ए.के. श्रीवास्तव के निर्देशन व सहायक प्राध्यापक वाणिज्य रेणुका कुंजाम व सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र रेणुका सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन 24 जनवरी को मनाया गया।
महिला सुरक्षा जागरूकता के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस मे “बालिका शिक्षा” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री श्रीवास्तव ने सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Sub editor

