IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
राजनांदगांव, 11 जनवरी 2023 । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में शहर के पार्रीनाला स्थित 132 के0व्ही0 सबस्टेशन के खेल मैदान में अर्न्तक्षेत्रीय विद्युत कबड्डी प्रतियोगिता का आज शानदार शुभारंभ हुआ। प्रदेश स्तरीय इस विद्युत प्रतिस्प्रर्धा में 8 टीमों यथा कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, मड़वा प्रोजेक्ट, रायपुर केन्द्रीय, रायपुर क्षेत्र, बिलासपुर क्षेत्र, दुर्ग क्षेत्र एवं राजनांदगांव क्षेत्र के खिलाड़ियों एवं मैनेजरों ने खेल भावना से अपने खेल प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

विद्युत कंपनी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन 11 जनवरी से 13 जनवरी तक की जा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी0 के0 मेश्राम द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वालित कर किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री मेश्राम ने संस्कारधानी मे सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम भावना से खेलें। प्रदेश स्तर पर आयोजित पॉवर कंपनीज के इस प्रकार के आयोजनों से अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच आपसी समझ एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। खेल में हार जीत का क्रम सदैव चलता रहता है खिलाडी हार से निराश ना हो, अपितु अगले मैच मे अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर हार को जीत में बदले। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता श्री रंजीत घोष, श्री सुनील भुआर्य, केन्द्रीय पर्यवेक्षक श्री नवीन साहू, क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री बीरबल उइके, कार्यपालन अभियंता श्री एस0 के0 चन्द्राकर, श्री ए.डी. टंडन, श्री आलोक दुबे, श्री आर0 के0 गोस्वामी, सुश्री गीता ठाकुर, श्री एस0 के0 जाटवार, श्री एन.के. साहू, सहायक अभियंता श्री जी0एन0 देवांगन, श्री आर0के0 साहू, श्री अरूण साहू, श्री प्रशांत पांसे, श्री अनिल रामटेके, श्री ए0के0 द्विवेदी, श्री हिमांशु भुआर्य, श्री अजय विश्वकर्मा, श्रीमती सोमी खोब्रागढ़े, श्रीमती माधवी देवांगन, प्रशासनिक अधिकारी श्री नीरज देवांगन, पीआरओ श्री डी0एस0मंडावी, श्री आर0आर0 सेन श्री डी. दिलेश्वर राव, श्री अनिल मिंज, श्री चन्द्रभान ठाकुर, श्री एस0के0 मरठा, श्री चन्द्रभान ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात् क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव श्री बीरबल उइके द्वारा खिलाड़ियों को खेलभावना से खेलने हेतु शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री मेश्राम ने सभी टीमों के मैनेजर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित हुये। मैच में निर्णायक की जिम्मेदारी श्री ललित साहू, श्री लखन कोमरे, संजय षाह, श्री पवित्र साहू, श्री सुनील रामटेके, श्री यषवंत जंघेल एवं श्री ललित नेताम ने निभाई।

पूर्व विजेता कोरबा पश्चिम ने एकतरफा अंदाज में दुर्ग की टीम को 39-4 से किया पराजित

विद्युत कंपनी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्व विजेता कोरबा पश्चिम ने दुर्ग को एकतरफा अंदाज में 39-4 अंको से एवं पूर्व उपविजेता बिलासपुर क्षेत्र ने रायपुर सेन्ट्रल को 22-05 अंको से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम राजनांदगांव ने अपना दूसरा मैच दुर्ग क्षेत्र से 41-23 अंको से जीता। इसी प्रकार कोरबा पूर्व ने मंडवा प्रोजेक्ट को 41-32 अंको से पराजित किया। लीग मुकाबलो के दो अन्य मैचों में कोरबा पूर्व ने रायपुर सेन्ट्रल को 20-16 से एवं रायपुर क्षेत्र ने राजनांदगांव क्षेत्र को 43-11 से हराया।अंबिकापुर क्षेत्र एवं जगदलपुर क्षेत्र की टीमों के प्रतियोगिता में भाग नही ले पाने के कारण चार टीमों को वाकओवर मिला।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!