IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। जिले के धान खरीदी केंद्रों में सूखत के नाम से एक्स्ट्रा खरीदी कर किसानों की जेब में डाका डालने का खेल शुरू हो चुका है। शासन के नियम के अनुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। उसमें बारदाने के वजन के बदले 500 से 600 ग्राम ज्यादा धान भरने की छूट है। इस छूट की आड़ में कुछ समिति वाले दो से तीन किलोग्राम तक एक्स्ट्रा धान भर रहे हैं। किसान आपत्ति करे तो कह दिया जाता है कि परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता है। जिसके बाद एक बोरे का वजन 40 किलो से कम हो जाता है। गौरतलब है कि बीते वर्षों में सोसायटी में अधिक तौल का मामला अफसरों ने भी पकड़ा था।

रोजाना लाखों रुपए का घालमेल
राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ जिले को मिलाकर कुल 159 केंद्र है, जहां प्रतिदिन दो से ढाई लाख क्विंटल धान खरीदी हो रही है। इस हिसाब से रोजाना हर केंद्र को मिलाकर लाखों रुपए का घालमेल हो रहा है। सूखत की आड़ में किसानों के धान से समिति वाले मुनाफा कमा लेते हैं। केंद्र में इलेक्ट्राॅनिक काटा नहीं होने का भी फायदा उठाया जाता है।

Investigative reporter राजनांदगांव: खरीदी केंद्रों में मची लूट…धान पलटने के एवज में किसानों से मनमाने उगाही, शिकायत आम पर कार्रवाई शून्य, अफसरों का है मौन ‘समर्थन’…?

क्या है सूखत
सूखत यानि धान का सूखना है। एक बोरे में 40 किलो के हिसाब से धान भरा रहता है। जब कस्टम मिलिंग होती है तो ट्रक में लोड होने के बाद धान के तौल में जो अंतर आए वह सूखत की मात्रा होती है। परिवहन नहीं होने पर सूखता है। नियमों के मुताबिक 40 किलो के बाद बारदाने के वजन के बराबर तक तौल सकते हैं। इससे ज्यादा नहीं तौल सकते हैं।

ऐसे समझे गणित

मोटा समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल है। इस हिसाब से एक किलो धान की कीमत 20 रुपए पड़ती है। कर्मचारी दो से तीन किलो ज्यादा तौलते हैं। यानि एक बोरे में 40 से 60 रुपए का काटा मारा जाता है। एक सोसायटी में दिनभर में हजारों कट्टा धान खरीदा जाता है। इस हिसाब से सभी केंद्रों में लाखों रुपए का घपला करने का अनुमान है।

ऐसे पकड़ाएगी गड़बड़ी

धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण में पहुंचने वाले अफसरों को चाहिए कि वे पहले से तौल कर रखे धान को वापस तौलाए, जिससे भरती में गड़बड़ी का पता चल जाएगा, नियमत: कार्रवाई हुई तो सभी समिति प्रभारियों को सबक मिलेगी और वे अधिक धान की तौलाई नहीं करेंगे।

————————————

कर्णकांत श्रीवास्तव

(B.J.M.C.)

सीनियर जर्नलिस्ट, फाउंडर एंड चीफ एडिटर, एक्स रिपोर्टर न्यूज वेबसाइट, ब्यूरोचीफ, दैनिक सत्यदूत संदेश  मीडिया प्रभारी, जिला पत्रकार महासंघ, राजनांदगांव, विशेष सदस्य, प्रेस क्लब राजनांदगांव।

मो. 9752886730

error: Content is protected !!