IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • राजनीति विज्ञान एवं मानव विकास संसाधन समिति के संयुक्त तत्वधान में व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर निर्देशन व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान एवं मानव विकास संसाधन समिति के संयुक्त तत्वधान में मुख्य वक्त्ता शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान, डॉ. बसंत सोनबेर की उपस्थिति में व्यक्तित्व विकास पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय सप्तर्षि के द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. ठाकुर के द्वारा स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया उन्होंने ने व्यक्तिव विकास पर संक्षेप में समझाया‌। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टांडेकर समस्त विद्यार्थियों से अपने व्यक्तित्व के विकास में सही समय में सही कदम उठने की बात कही उन्होंने नवीन युवा पीढ़ी को अपने व्यक्तिव में महापुरुषों के समान कार्य करने की सलाह दी गई साथ ही अपने से वरिष्ठ लोगों की बातों पर अमल करने का विचार दिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्त्ता डॉ. बसंत सोनबेर ने कहा की किसी भी कार्य करने के लिए एक अच्छे व्यक्तिव के अच्छा व्यवहार बहुत जरूरी है साथ ही अच्छी विचार का जीवन में लाना जरूरी है कुविचारों से दूरी बनया रखना अच्छा होता है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार बंजारे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो गोकुल राम निषाद, प्रो वंदना मिश्रा, प्रो.हेमंत नंदागौरी, गीतांजलि साहू, सुरेखा, अनिता, पूजा, आरती, प्रभा, आभा, रवि, किशोर सहित भारी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं ने कार्यकम में भाग लेकर सफल बनाया।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!