IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
  • कलेक्टर ने 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाये जाने के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जनसामान्य को दी जाएगी जानकारी
राजनांदगांव 14 दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज शासन के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य में विभिन्न स्थानों में 17 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे  प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे। जिसके प्रसारण हेतु सभी कार्यक्रम स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिले के सभी गौठानों, प्राथमिक सहकारी सोसायटी, तेन्दूपत्ता संग्रहण केन्द्रों, वनोपज प्रबंधन समिति, नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गौठानों में 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विगत 4 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनसामान्य लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम में उपलब्धियों के साथ ही शासन की प्रमुख फ्लैगशीप योजनाओं की जानकारी दिया जाना है। अपरान्ह 3 बजे से प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर, धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को आमंत्रित कर शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे कि ब्याज मुक्त ऋण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल में पेयजल, स्वल्पाहार, साज-सज्जा एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक समन्वय करते हुए कार्य करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्रों एवं वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालय स्थलों पर भी किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाए। जिले के सभी संचालित हाट बाजार स्थलों में भी जनसाधारण को योजनाओं की जानकारी देने हेतु व्यवस्था की जाएगी। सभी कार्यक्रम स्थलों पर आयोजन हेतु बैनर, पोस्टर, दीवाल लेखन, संदेश हेतु प्रसारण व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा उपाय एवं अन्य समस्त आवश्यक व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिहान, चिटफंड कंपनी, वन अधिकार पत्र, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!