राजनांदगांव: पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामो को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन लगातार जारी
◆ *बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान*
◆ *डोंगरगांव में शिव सैनिको ने किया विरोध प्रदर्शन*
राजनांदगाँव/डोंगरगांव _शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीज़ल गैस के दाम से आम जनता को राहत दिलाने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव, खैरागढ , गोटाटोला, मोहला, सहित अन्य जगहों के बाद गुरुवार को
डोंगरगांव पुराना बस स्टैण्ड में शिव सैनिको ने विरोध प्रदर्शन किया।
शिव सेना के जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा कि शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय विधानसभा , ब्लॉक और नगर स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल और गैस की बढ़ते दाम ने आम जनता का जीना हराम कर दिया है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जिससे आम जनता पर महंगाई का प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि, आम जनता परेशान है शिव सेना जिला प्रमुख श्री सोनी ने कहा की आज शिव सेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव , जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश ताम्रकार , ज्ञान चंद लोढ़ा (बल्लू) ,चंद्रेश बघेल, ललित रामटेके, खड़क सिंह, रामचरण निषाद, राजेश सिंह ठाकुर कि विशेष उपस्थिति में आज डोंगरगांव पुराना बस स्टैंड में शिव सैनिको ने मानव सृंखला बनाकर जबरदस्त नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। और सरकार से मांग की पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर लगाम लगाए और आम जनता को राहत पहुंचाएं। शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल के चलते काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक मंदी ने पहले ही आम जनता की कमर तोड़ दी उसके बाद भी सरकार द्वारा जिस तरीके से पेट्रोल ,डीजल, गैस के दाम बढ़ाये जा रहे है। उससे यह प्रतीत होता है कि सरकार को जनता की परवाह नही है। जिला प्रमुख सोनी ने कहा कि शिव सेना प्रदेश प्रमुख के आव्हान पर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब तक राजनांदगाँव में करीब 12 जगहों पर बढ़ती महंगाई का विरोध किया गया है। आगे भी शासन की कुनीतियों पर विरोध जारी रहेगा।

B.J.M.C.
Chief Editor
Mo. No. 9752886730