*तीसरी बार भी जनपद सदस्यो ने किया सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार*
कवर्धा। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के 23 जनपद सदस्यो ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवम जनपद सीईओ के तानाशाही रवैय्ये से छुब्ध होकर लगातार तीसरी बार सामान्य सभा के बैठक का बहिष्कार किया है। जनपद सदस्यो ने बताया है कि जल संसाधन विभाग एवम वन विभाग में जनपद क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य से सम्बंधित कोई भी जानकारी जनपद सदस्यो को नही दी गई है। जबकि जल संसाधन विभाग द्वारा नहर लाइनिग पेंच मरम्मत एवम दो बड़े जलाशय जगमडवा एवम बडौदा खुर्द का निर्माण लोहारा जनपद क्षेत्र में ही किया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यो की खबर आई दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहती है। जिससे सदस्यो में नाराजगी है और इन विभागों की समीक्षा समय पर अध्यक्ष के द्वारा नही की जा रही है और न ही जनपद के बैठक में इन विषयों को अध्यक्ष के द्वारा लाया नही गया है जिससे सभी जनपद सदस्यो में नाराजगी है। क्षमता विकास निधि से जनपद पंचायत के पुराने भवन के मरम्मत के लिए 25 लाख की स्वीकृति हुई है लेकिन इसके लिये भी जनपद के सदस्यों से अध्यक्ष एवं सीईओ के द्वारा इससे संबंधित कोई जानकारी नही दी गई है। जिससे गुणवत्ता पर एवम निर्माण कार्य पर भ्रष्ट्राचार का संदेह जताया जा रहा है।
पहली बार 2 मार्च 2026 के बैठक का बहिष्कार करते समय सदस्यो ने बैठक में अपने अपने एजेंडे को शामिल नही करने से असंतुष्ट होकर सामान्य सभा बैठक का बहिष्कार किया था तथा दूसरी बार 25 मार्च 2026 को उपरोक्त विषयो को लेकर सीईओ से अपनी नाराजगी जाहिर किया। लेकिन दूसरी बार भी सदस्यो की मांगों पर ध्यान नही दिया गया। पुनः तीसरी बार दिनांक 30 अप्रेल 2026 को बैठक के पूर्व न ही जनपद अध्यक्ष ने न ही जनपद सीईओ ने जनपद सदस्यो से उनकी मांगों को लेकर कोई ध्यान नही दिया । जिससे रुष्ट होकर सदस्यो ने तीसरी बार भी बैठक का बहिष्कार कर दिया है।


