IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टप्पा का औचक निरीक्षण किया और वहां पढ़ाई के स्तर को परखा। कलेक्टर ने बच्चों को कॉमर्स पढ़ाया। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने बच्चों को भौतिकी शास्त्र पढ़ाया। अन्य अधिकारियों ने भी बच्चों के पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं  से विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर सहजता के साथ दिया गया। इस पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा खुशी जाहिर करते हुए शबासी दी और आगामी कार्ययोजना हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही स्कूल में पेयजल, स्वच्छता, अर्धवार्षिक परीक्षा, बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं डिजिटल क्लास रूम की जानकारी ली गई।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!